संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघौली|
नेहरू युवा मंडल की तरफ से रविवार को जोधपुरा तिराहे के पास ग्राउंड में लम्बी कूद व ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच रोहिताश सैनी के द्वारा फीता काटकर किया गया । पंकज कुमार सैनी ने बताया कि लम्बी कूद प्रतियोगिता में 37 युवाओं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम खिलाड़ी राजेश सैनी देगाला को मेडल व 1100 रूपये का नगद पुरस्कार व द्वितीय स्थान पर अजीत गुर्जर हरिपुरा को मेडल व 551 रूपये का नगद पुरस्कार व तृतीय स्थान पर रवि गुर्जर जोधपुरा को मेडल व 251रूपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही ऊंची कूद प्रतियोगिता में 25 युवाओं ने भाग लिया जिसमें भी प्रथम राजेश सैनी देगाला , द्वितीय अजीत गुर्जर हरिपुरा व तृतीय रवि गुर्जर जोधपुरा रहा । अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर इन्द्राज मीणा , पंकज सैनी , राजेश कुमार , अमला राम गुर्जर , भगवान सहाय , छाजू राम सैनी , मदन गुर्जर , अमिचन्द सैनी , श्योपाल सैनी सहित कई ग्रामीण व खिलाड़ी मौजूद थे ।