राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम हुआ संपन्न
बून्दी, 24 जनवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान के अन्तर्गत शगुन मैरिज गार्डन, नैनवां रोड़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमन गुप्ता द्वारा उपस्थित बालिकाओं को बाल विवाह रोकथाम, बालिकाओं के अधिकार, कन्याभूण हत्या निषेध अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम व अन्य उपयोगी विधिक जानकारीयां प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. महावीर शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार व्यास, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश गोस्वामी, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग भेरूप्रकाश नागर, पूर्व विधायक अशोक डोगरा, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सीमा पोद्दार, पैनल अधिवक्तागण व पी.एल.वी. उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।