बाबूलाल वर्मा बने अखिल भारतीय रैगर महासभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बाबूलाल वर्मा बने अखिल भारतीय रैगर महासभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान

बूंदी 29 दिसंबर। अखिल भारतीय रैगर महासभा पंजीकृत के आम चुनाव में बूंदी जिले के बाबूलाल वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर प्रथम बार गुरुवार को बूंदी आगमन पर बूंदी वासियों और रैगर समाज बूंदी ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।  जयपुर से बूंदी आते वक्त बूंदी में चुंगी नाके पर उसके बाद रैगर समाज बूंदी के पंचों के द्वारा बाहरली बूंदी में स्वागत किया और विजय जुलूस निकाला और बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन किए उसके बाद खोजा गेट पर निजी डायग्नोस्टिक लेब पर  स्वागत किया बाद में नैनवा रोड गेट न 6 पर समस्त नैनवा रोड वासियों के द्वारा स्वागत और विजय जुलूस निकाला गया। बाबूलाल वर्मा पूर्व में रैगर समाज के जिलाध्यक्ष रह चुके है पूर्व सरपंच और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है। 
  आज स्वागत कर्ता में पूर्व पार्षद जगदीश वर्मा, राजेंद्र तगाया , डीएल सर, डॉ. अमर सिंह सोकरिया, नंदलाल वर्मा,किशनलाल वर्मा,पार्षद हेमंत वर्मा,पूर्व पार्षद रोशन वर्मा,शंकर लाल, ओम टोनी,मोनू तगाया,मोहन लाल खमोकरिया, जेडी वर्मा,बाबूलाल रैगर, रामदेव रैगर,मोहन लाल रैगर ठिकरदा, सोनू वर्मा,सुनिता वर्मा,राकेश वर्मा, भोला शंकर ,मुकेश रैगर आदि ने स्वागत किया।

 25 दिसंबर को रैगर महासभा के चुनाव हुए थे। बुधवार को देर रात चुनाव का नतीजा आया था जिसमे बाबूलाल वर्मा  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए इन्होंने विजय होकर बूंदी जिले का मान बड़ाया है