अवैध मादक पदार्थ की तस्करी मे डेढ साल से फरार पचास हजार का ईनामी बदमाश बद्री उर्फ बादर बंजारा गिरफ्तार
-फरार अभियुक्त बद्री उर्फ बादर बंजारा 05 प्रकरणों में चल रहा है वांछित।
-25000/रू पुलिस अधीक्षक जिला राजसमन्द व 25000/रू पुलिस उपायुक्त जिला जोधपुर पूर्व द्वारा जारी किया ईनाम।
-अभियुक्त बद्री उर्फ बादर बंजारा फरारी काटने के लिये अलग-अलग जिलो में रहकर मादक पदार्थ तस्करी की वारदात को देता था अंजाम
राजसमन्द। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस थाना कुँवारिया के प्रकरण संख्या 62/23 धारा 8/15, 8/29 एनडीपीएस एक्ट, 5/25 आर्म्स एक्ट व धारा 467, 468, 471 भादस व प्रकरण संख्या 102/2022 धारा 8/15, 8/29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना चारभुजा में वांछित अभियुक्त बद्री बंजारा उर्फ बादर बंजारा निवासी बंजारा बस्ती तेजपुरा थाना कांकरोली जिला राजसमन्द जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा हो अपनी फरारी मारवाड एवं चित्तोडगढ़ में अपने साथी अपराधीयो के साथ काट रहा था तथा फरारी काल के दौरान भी निरन्तर अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा की तस्करी कर रहा था।
इसने अपने गाँव के कई युवाओ को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के धंधे की एवं मादक पदार्थ सेवन करने की लत लगा दी थी। जिसकी काफी तलाश व पतारसी के बावजुद भी पकड़ में नहीं आने से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु 25000/- रूपये का ईनाम जारी किया गया था। उक्त अभियुक्त पुलिस थाना डांगियावास जिला जोधपुर में दर्ज प्र.सं 102/2023 धारा 8/15, 8/29 एनडीपीएस एक्ट धारा 7/27.3/25 आर्मस एक्ट व धारा 332,353,307 भादंस में भी वाछिंत हो पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व द्वारा उक्त प्रकरण में श्री सुरेन्द्र विश्नोई पिता पुखराज विश्नोई निवासी भाणिया थाना शिवपुरा जिला पाली पर 50,000 रु व अभियुक्त बदी बंजारा उर्फ बादर बंजारा 25000/रु का ईनाम भी जारी किया गया था।
उक्त फरार अभियुक्त का काफी प्रयास के बावजुद भी कोई पता नही लगने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा के सुपरविजन व पुलिस उप-अधीक्षक वृत पार्थ शर्मा के निर्देशन मे कांकरोली थानाधिकारी दुर्गाप्रसाद दाधीच पुनि के नेतृत्व में पुलिस थाना कांकरोली, डीएसटी टीम व साईबर सेल की चिन्हित सदस्यों की एक संयुक्त टीम का गठन किया जाकर टास्क दिया गया। जिस पर स्पेशल टीम द्वारा अथक प्रयास एवं तकनिकी सहायता से डेढ साल से फरार अभियुक्त बद्री उर्फ बादर बंजारा को दस्तयाब कर प्रकरण संख्या 62/23 धारा 8/15, 8/29 एनडीपीएस एक्ट, 5/25 आर्म्स एक्ट व धारा 467, 468, 471 भादस पुलिस थाना कुँवारिया में थाना कांकरोली पर गिरफ्तार किया गया।
उक्त प्रकरण मे पूर्व मे फुसाराम पिता जगदीश विश्नोई निवासी भाणिया थाना शिवपुरा जिला पाली गिरफतार हो अभियुक्त न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है। पुलिस अभियुक्त बद्री उर्फ बादर बंजारा के आय के साधनो व अवैध कमाई से खरीदे गये साधनो व सम्पति आदि का विश्लेषण कर रही है। जिनके विरुद्ध भी अपेक्षित कार्यवाही की जावेगी। अभियुक्त को कल न्यायालय में पैश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जावेगा।