बैरवा महासभा ने किया जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव का स्वागत
बैरवा महासभा ने किया
जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव का स्वागत
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 29 दिसंबर। विगत 1 माह पूर्व कुंवारती स्थित धान मंडी से जवाहर नगर निवासी दयाराम बेैरवा का ट्रैक्टर मंडी परिसर से चोरी हो गया था। जिसकी रिपोर्ट सदर थाना बूंदी को दी गई थी । जिसके तहत बैरवा महासभा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा एसपी जय यादव को ज्ञापन देकर ट्रेक्टर ढूंढने के लिए आग्रह किया था जिस पर एसपी जय यादव द्वारा 10 दिन का समय मांगा गया था और ट्रैक्टर को मात्र 8 दिन में ढूंढ कर बरामद करने पर एसपी जय यादव और उनकी टीम का अखिल भारतीय बैरवा महासभा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश फौजी के नेतृत्व में बैरवा महासभा के कार्यकर्ता एवं जवाहर नगर के ग्राम वासियों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनका स्वागत किया। अखिल भारतीय बैरवा युवा महासभा के प्रवक्ता शंकरलाल बैरवा ने बताया कि इस दौरान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश फोजी, युवा महासभा अध्यक्ष जय कुमार मेहरा, भारमल बैरवा, दयाराम बैरवा, कालू लाल व राम रतन बैरवा आदि मौजूद रहे।