अन्तरर्राष्ट्रीय जम्बूरी में विभिन्न राज्यों से आई बैण्ड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
अन्तरर्राष्ट्रीय जम्बूरी में विभिन्न राज्यों से आई बैण्ड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
रोहित (पाली) अन्तरर्राष्ट्रीय जम्बूरी में आज विभिन्न राज्यों से आई बैण्ड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के जनरल डा. राकेश कपूर थे।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्ष 2007 में भारत विश्व का सबसे आर्थिक सम्पन्न राष्ट्र होगा ऐसे मे देश के युवाओं के समक्ष अनेक चुनौतियाँ है उन्हे समय के परिवर्तन के साथ बदलना होगा। श्री कपूर का मानना है कि स्काउट गाइड देशभर में समाज सेवा का निस्वार्थ काम करते है वे
जम्बूरी मे मिनी भारत देख कर अभिभूत है। उन्होंने युवाओं को टेक्नोलोजी का सही सदउपयोग करने की अपील की प्रतियोगिता 1 के दौरान राजस्थान बैण्ड पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। श्रीकपूर ने जम्बूरी में लगाई गई सेना की हथियारों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इससे पूर्व मुख्य स्टेटचीफ कमीश्नर निरंजन आर्य ने प्रदेश को जम्बूरी की मेजबानी देने तथा मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेते हुऐ सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया, राजस्थान बैड के प्रदर्शन से मुख्य अतिथि भी बहुत प्रभावित हुए
तथा बैण्डलीडर मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। प्रदेश सचिव पी. सी. जैन ने आभार व्यक्त किया ।मंच का संचालन प्रदेश संगठन के पूरन सिंह शेखावत ने किया।