BARA NEWS : सुख-दुख में साथ निभाने का लिया संकल्प इनरव्हील क्लब ने मित्रता दिवस पर

सुख-दुख में साथ निभाने का लिया संकल्प इनरव्हील क्लब ने मित्रता दिवस पर

विष्णु भारद्वाज

बारां 07 अगस्त। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष त्रिशला जैन, सचिव शिल्पा गर्ग ने बताया कि क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंर्तराष्ट्रीय मित्रता दिवस बड़े उद्यान में धूम धाम से मनाया। क्लब की सभी सदस्याओं द्वारा इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, फ्रेंडशिप बैंड बांधे तथा भगवान से यही प्रार्थना की, कि क्लब दिन-प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। क्लब सदस्याओं द्वारा मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जीवन भर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने कहा कि एक दोस्त हम सभी के लिए अनमोल तौहफा होता है। मित्रता वो रिश्ता है जहाँ रक्त संबंध का कोई अस्तित्व नहीं होता। सच्ची दोस्ती कभी भी व्यक्ति की जाति, सम्प्रदाय, धर्म और रंग को नहीं देखती।
इस दौरान पूर्णिमा शर्मा, दीपा शर्मा, प्रेरणा शर्मा, बिन्दू मारू, सुमन ड्रोलिया, डॉ. नेहा गुप्ता, आराधना, सुनीता यादवेन्द्र, मृदुला मारू, इन्द्रा गालव, सुलेखा जैन, दिव्या जैन, मंजू मारू, डॉ. लक्ष्मी गोयल आदि उपस्थित रहे।