udaipurwati : बड़ागांव के संदीप सिंगोदिया का बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुआ चयन गांव में छाई खुशी की लहर

बड़ागांव के संदीप सिंगोदिया का बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुआ चयन गांव में छाई खुशी की लहर


सुमेर सिंह राव

 उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के बड़ागांव के संदीप सिंगोदिया ढाणी मेंशियावाली के संदीप सिंगोदिया का बैंक मैनेजर पद पर चयन हुआ है। सिंगोदिया ने हमारे संवाददाता को दूरभाष पर बताया कि यह सफलता उन्होंने कठिन परिश्रम कर हांसिल की है। सिंगोदिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को समर्पित किया है। सिंगोदिया वर्तमान में बड़ौदा बैंक में शाखा प्रबंधक के रूप में गुजरात में कार्यरत हैं। सिंगोदिया की सफलता से परिवार और गांव में खुशी की लहर है। सिंगोदिया के माता-पिता ने इस मौके पर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। परिवारजनों मित्र जनों एवं जनप्रतिनिधियों ने सिंगोदिया को दूरभाष पर बधाई दी। इस दौरान सुरेश सैनी मंजू मोना अंजना सुनीता भीम सिंह सैनी एडवोकेट गजेंद्र मुकेश एसबीआई बैंक मैनेजर महेंद्र सैनी डॉक्टर ताराचंद सैनी जितेंद्र सैनी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।