गढला कलां में बीडीके क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का हुआ समापन

गढला कलां में बीडीके क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का हुआ समापन

फाइनल मुकाबला जाखल टीम ने जीता

राकेश सैनी

बाघोली ।
गढ़ला कलां में बीडीके क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बराला ज्वेलर्स गुढा गोड़जी के संचालक मंदीप बराला थे। विशिष्ट अतिथि नत्थू बराला मैनपुरा रहे। फाइनल मुकाबला जाखल व गढला कलां टीम के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जाखल टीम ने 107 रन बनाए। जवाब में गढ़ला कलां की टीम ने 10 ओवर में 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता टीम को 31000 रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 15000 रुपए और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। मैन ऑफ द सीरीज प्रवीण गढ़ला कलां को 2100 रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। हमीरचंद बांगड़वा व धर्मवीर बांगड़वा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच रामजी लाल गोठवाल, राजेंद्र बराला मैनपुरा, पूर्व प्रधानाचार्य मनीराम शर्मा, राजेश कड़वासरा, चंद्रपाल बड़सरा, धर्मवीर बांगड़वा, हरिराम बांगड़वा सहित कई लोग उपस्थित रहे।