इस वजह से करीना सोशल ​मीड़िया पर हुई ट्रोल तो स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

जयपुर। बॉलि​वुड अदाकारा करीन कपूर को इन दिनों सोश​ल मीड़िया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कारण है उनके दूसरे बेटे के नाम को लेकर। बता दें कि करीना कपूर ने एक बुक लिखी है जिसका नाम है— 'प्रेग्नेंसी बाइबिल'। इस बुक में करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर लिखा है। और इसी वजह से करीना को सोशल मीड़िया पर ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले में बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने करीना का साथ देते हुए ट्वीट किया है। और इस ट्वीट के जरिए उन्होंने ट्रोल करने वालों को जमकर लताड़ा है। स्वारा भास्कर के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "किसी दम्पति ने अपने बच्चों के नाम रखे हैं, और वो दम्पति आप नहीं हैं. पर आपको इसपर राय है कि नाम क्या हैं और क्यूं हैं और आपके दिमाग में ये एक मुद्दा है, जिससे आपकी भावनाएं आहत हैं… तो आप इस दुनिया के सबसे बड़े गधों में एक हैं."

बता दें कि स्वार भास्कर अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बॉलिवुड की कईं फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिनमें तनु वेड्स मनु', 'रांझणा', 'चिल्लर पार्टी', 'निल बट्टे सन्नाटा' और 'वीरे दी वेडिंग' रसभरी जैसे फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में स्वारा ने दमदार एक्टिंग करके फैंस के दिल में जगह बनाई हैं। यही वजह है फैंस भी स्वरा का सपोर्ट करने में पीछे नहीं हटते। वहीं, स्वरा के आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही 'जहां चार यार' में नजर आयेंगी। इसके अलावा खबर है कि स्वरा तनु वेड्स मनु के अगले पार्ट में भी नजर आ सकती हैं।