शिक्षा से ही तय होता है बेहतर भविष्य - चांदना
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 25 जुलाई। युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने कहा कि राजस्थान में हिण्डोली पहली ऐसी तहसील होगी, जहां मेडीकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय और आईटीआई कॉलेज होंगे। श्री चांदना ने सोमवार को हिण्डोली क्षेत्र गोठडा एवं रानीपुरा गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से विकास कार्यों पर चर्चा की।
खेल राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कि आगामी 30 जुलाई को हिण्डोली में मुख्यमंत्री द्वारा 1500 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। इन कार्यों से हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र के आमजन काफी सारी सुविधाएं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन हिण्डोली पहुंचकर विकास के साक्षी बनें।
उन्होंने कहा कि एक हजार करोड़ की चम्बल पेयजल परियोजना से क्षेत्र के आमजन की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होगा। हर घर तक नल कनेक्शनों से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि हिण्डोली-नैनवंा क्षेत्र में बडे़ स्तर पर सडकों का जाल बिछाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सर्दी के मौसम में किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति की जा रही है, इससे किसानों को काफी राहत मिली है। हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में बड़ी संख्या में मिनी डेम बनाए जा रहे है, इससे सिंचाई और पेयजल के पानी का भी इंतजाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर मिले, इसके मद्देनजर पहली बार एक साथ पांच कॉलेजों का शिलान्यास होने जा रहा है।