कोट के चमत्कारी बालाजी प्रकाट्य महोत्सव पर भजन संध्या व महाप्रसादी का हुआ आयोजन

कोटा 27 नवम्बर। हनुमान युवा वाहिनी निःशुल्क सेवा समिति कोटा के तत्वावधान में जयपुर गोल्डन के पास स्तिथ कोट के चमत्कारी बालाजी प्रकाट्य महोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत विशाल भजन संध्या व महाप्रसादी कार्यक्रम आयोजित किये गए।

 
समिति के अध्यक्ष योगी रामकेश  भगत जी ने बताया कि रविवार 26 नवंबर को सायं 8 बजे विशाल भजन संध्या ,सोमवार 27 नवम्बर को सायं 4 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया गया। योगी रामकेश ने बताया कि शहर वासियों ने तीनदिन तक सभी  कार्यक्रम में पूरे उत्साह से भाग लिया।