-अन्नपूर्णा रसोई में रामेश्वर शर्मा के साथ भूपेंद्र शर्मा ने रसोई में पधारकर 51जनों को भोजन कराया
-संचालक विष्णु शर्मा ने स्वागत एवं आभार व्यक्त किया
भरतपुर, मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भामाशाह एवं ऑटोमोबाइल ब्यापार संघ भरतपुर के पदाधिकारी अशोक मोदी ने हीरादास बसस्टैंड स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई में पधार कर 100 जरुरतमंदो को अपने हाथ से परोसकर भोजन कराया, खाने में पूड़ी, सब्जी, खिचड़ी,दाल एवं बूँदी परोसी गई । सभी लाभार्थियों ने स्वादिस्ट भोजन का आनंद लेकर मकर संक्रांति मनाई । इस नेक कार्य के लिए रसोई में पधारें मोदी एवं अन्य अतिथियों का रसोई संचालक विष्णु शर्मा ने स्वागत, एवं आभार व्यक्त किया।आर. बी. ऍम. हॉस्पिटल स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई 188 में रामेश्वर तिवारी (पूर्व पार्षद) के साथ भूपेंद्र शर्मा ने रसोई में पधार कर 51जरुरतमंदों को भोजन कराया ।