बाघोली में भामाशाह ने स्कूल में डबल बैटरी ,इन्वर्टर, पंखे व अलमारी की भेंट

बाघोली में भामाशाह ने स्कूल में डबल बैटरी ,इन्वर्टर, पंखे व अलमारी की भेंट

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली
गांव की आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सेवानिवृत्त शिक्षक एवं भामाशाह बनवारीलाल मौर्य ने स्कूल में डबल बैटरी का इनवर्टर, पंचायत में चल रही नवाचार फाउंडेशन लाइब्रेरी में एक आलमारी व एक पंखा भेंट किया। वही उनके दामाद पुरषोत्तम लाल गवर्नमेंट कॉलेज व्याख्याता झुंझुनू ने अपनी स्व. माता की स्मृति में स्कूल के लिए पांच पंखे भेंट किए। इस अवसर पर सभी छात्र- छात्राओं व स्टाफ को एक -एक पेन वितरण किया गया। प्रधानाचार्य ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान व्याख्याता मुकेश कुमार सैनी, राजेश कुमार, आशा, प्रेमचंद महरानिया, प्रियंका, अजीत सिंह, बनवारी लाल सैनी, सरोज, मदन लाल कुमावत, विकास कुमार, अशोक कुमार, लक्ष्मण, पूर्व पंच किशन लाल सैनी आदि मौजूद थे।