उदयपुरवाटी के भामाशाह महेश खैराडी शिक्षा भूषण सम्मान से होंगे सम्मानित
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य इब्राहिम शेख व समस्त स्टाफ ने महेश खैराडी को दी बधाई
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक हाल एक कक्षा कक्ष व बरामदा का निर्माण करवाए जाने पर महेश खैराडी को राज्य स्तर पर 12 अक्टूबर को शिक्षा भूषण सम्मान से जयपुर में नवाजा जाएगा l खैराडी को शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित करने पर उदयपुरवाटी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य इब्राहिम शैख, सचिव बजरंग लाल स्वामी, एसडीएमसी सदस्यों व समस्त स्टाफ के सदस्यों ने भामाशाह महेश खैराडी को व प्रेरक लक्ष्मीनारायण बड़ीवाल को बधाई प्रेषित की है l