भामाशाहों ने सेवानिवृति कार्यक्रम पर माला, साफा पहनाकर एवं मूवमेंटो भेंट कर स्वागत सत्कार किया 

शाहपुरा न्यूज  - विराटनगर स्थित रा.उच्च मा.विद्यालय बागावास चौरासी के निवासी उमराव बुनकर वरिष्ठ अध्यापक के सेवानिवृति पर विद्यालय स्टाप व भामाशाह ग्रामवासी द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर भंवरलाल पूर्व सरपंच, लक्ष्मण धानका पूर्व हवलदार  ने कहा शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि शासन की गाइडलाईन से निवृत्त हो जाता है। उन्होंने गुुरुजी को शिक्षक जीवन कार्यों की सराहना करते हुए माला - साफा पहनाकर एवं मूवमेंटो भेंट कर स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर मालीराम मीणा पूर्व वरिष्ठ अध्यापक, पुखराज वर्मा प्रधानाचार्य रा.बा.उ.प्रा.वि एवं स्कूल स्टाफ, महेंद्र प्रधानाचार्य, सीताराम जाट वरिष्ठ अध्यापक, कैलाश रा.उ.मा. विद्यालय स्टाफ, फुलचंद बुनकर पुर्व वरिष्ठ अध्यापक, ओमप्रकाश मीणा, गोविन्दलाल बुनकर, यादराम बुनकर, जयराम, कुंदन, निलेश बुनकर, संजय कुमावत, सुवालाल कुमावत सहित सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।