,किशोरपुरा मोड़ पर स्वर्गीय गोविंदा राम सैनी की स्मृति में लगा भण्डारा
गरीबों के घर तक पहुंचाई राशन सामग्री
ग्रामीणों का दुपट्टा पहनाकर किया सम्मान
हरियाणा से चलकर धर्म-पुण्य करने हर साल आता है महावीर सैनी
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / चॅवरा
व्यक्ति में कर गुजरने की सोच हो तो कुछ भी संभव है ।किशोरपुरा गांव की टीबावाली ढाणी का महावीर प्रसाद सैनी बचपन में ही गांव छोड़ कर शहर में चला गया था । 7 वर्ष पहले उनके पिता गोविंदा राम सैनी का निधन हो गया था इसके बाद से हर वर्ष महावीर प्रसाद सैनी अपने पिता की याद में पूरे परिवार को साथ लेकर गुडगांव से 27 मई को गांव में धर्म-पुण्य करने आते हैं । गुरुवार को किशोरपुरा मोड़ पर स्वर्गीय गोविंदा राम सैनी की याद में दिल्ली ब्रह्मलीन संत निर्मल सिंह महाराज को साक्षी मानकर उन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिनभर सड़क मार्ग पर गुजरने वाले लोगों को शरबत एवं देशी घी का हलवा प्रसाद परोसा गया । इसी के साथ गांव के बेहद गरीब परिवारों के घर तक राशन सामग्री पहुंचाई । महावीर प्रसाद सैनी ने आगंतुक ग्रामीणों को दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान भी किया । आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश प्रधान सुरेश मीणा किशोरपुरा ने महावीर प्रसाद सैनी के द्वारा किए गए इस नेक कार्य की सराहना की ओर कहा कि अन्य लोगों को भी इससे सीख मिलेगी । इस अवसर पर सरपंच मोहन लाल सैनी,कांग्रेस पीओसी प्रभारी राजेश खटाणा किशोरपुरा, समाज सेवी गोकुल राम सैनी,साहिल,सुमित मिटावा,नरसी हलवाई,महेश सैनी,मुकेश सैनी,सुमेर,बुद्धराम,कृष्णा देवी,पार्वती देवी,बनवारी लाल सैनी, किशन लाल सैनी, जीना सैनी चंदन सिंह राठौड़ सहित कई लोग मौजुद रहे।