संवाददाता शिवकुमार शर्मा कोटा
कोटा, 25 दिसंबर,2021
भारत रत्न, विश्व विख्यात कवि, क्रांतिकारी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा देश विकास में किये गए कार्यो को भुलाया नही जा सकता। युवा पीढ़ी उनके सिद्धांतों का अनुसरण कर देश विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है उंनको प्रेरणा स्रोत मानकर समाज को एक नई दिशा देकर देश विकास में अपना योगदान दे। यह कहना है भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालिनी भटनागर का। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को शनिवार को महिला मोर्चा ने सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाया।
भाजपा महिला मोर्चा ने अपना घर आश्रम में विमंदित महिलाओं को किये शॉल भेंट ।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालिनी भटनागर के नेतृत्व में मोर्चे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपना घर आश्रम पहुंची जहां रह रही विमंदित महिलाओं के बीच पहुँचकर उनको गर्म शॉल भेंट किये। अपना घर आश्रम में रह रही महिलाओं के साथ वक्त बिताया उनके आश्रम की दिनचर्या की जानकारी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सेवा को समर्पण दिवस मनाते हुए मवेशियों को हरा चारा भी खिलाया और फुटपाथ पर रहने वाले निर्धनों को भोजन के पैकेट भेंट किये और गर्म शाल भेंट किये। शालिनी भटनागर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सेवा समर्पण दिवस के रूप में मना कर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विधि प्रकोष्ठ प्रीति शर्मा
यज्ञा जोशी जिला मंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच
नीलम रोहिड़ा,सुमन मेहरा प्रभारी एससी मोर्चा बूंदी सहित मोर्चा के सदस्य मौजूद रही।