सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में बस स्टैंड पर स्थित BSNL कार्यालय में सिम, लेड लाईन कनेक्शन, फाइबर कनेक्शन के साथ अब से नए आधार कार्ड व पुराने कार्ड में संशोधन करने की सेवाएं शुरू हो गई है। जिसके अंतर्गत नया आधार कार्ड, बिल्कुल फ्री बनाया जाएंगे।
यह जानकारी BSNL एसडीओटी राजेश कुमार गोठवाल व जेटीओ ताराचंद जांगिड़ ने बताई। इस अवसर पर OCSC प्रभारी बुधराम कुलहरी,कैलाश चंद सैनी, राहुल चेजारा ,संदीप शर्मा ,राकेश ,सजन मौजूद रहे।