संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां
बारां 19 जनवरी। भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के अंतर्गत आज आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बिटिया का कन्यादान उपहार भेट कर किया गया।
परिषद सचिव हितेश खण्डेलवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद पिछले कुछ सालों से गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए सरल सामूहिक विवाह सम्मेलन करता आ रहा है परंतु विगत दो सालों से कोरोना महामारी की वजह से आगामी सरल विवाह सम्मेलन नहीं हो पा रहे थे ऐसे मे कई परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनकी परेशानियों को देखते हुए भारत विकास परिषद ने परिवारों को सीधे आर्थिक लाभ पहुचने ओर अपने सामाजिक सरोकार को निभाते हुए इस क्रम मे आज केलवाड़ा क्षेत्र के परिवार की बिटिया को कन्यादान स्वरूप नगद राशि व उपहार भेट किए।
कन्यादान स्वरूप दिए 21000 रुपए व अन्य उपहार- परिषद अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया की केलवाड़ा निवासी शिवानी मेहरा पुत्री जोधराज मेहरा के विवाह की सहायता हेतु प्रस्ताव परिषद को प्राप्त हुआ जिसे परिषद ने सहर्ष ओर गौरान्वित महसूस करते हुए परिषद के सामूहिक विवाह सम्मेलन कोष से बिटिया को 11000 रुपए दिए गए। वही 5100 रुपए प्रदीप शर्मा, 2100 नीरज जैन, 1201 रुपए पराग टोंग्या, 1100 रुपए रमाकांत गुप्ता, 500 राजेन्द्र विजय, 5 साड़िया ओर लहंगा बेस ओमप्रकाश खत्री-गीता खत्री, दूल्हा दहन कपड़े व बर्तन महावीर मंत्री, प्रेशर कुकर, गिरिराज माहेश्वरी व दूल्हा दुल्हन की पादुकाए महेश कुमरा द्वारा व अन्य उपहार परिषद सदस्यों द्वारा दिए गए।
परिषद के प्रांतीय सरल सामूहिक विवाह प्रभारी रमाकांत गुप्ता ने बताया की परिषद द्वारा आगे भी कन्याओ को सहयोग स्वरूप कन्यादान किया जाएगा ताकि उनके परिवार को विवाह हेतु सहयोग प्राप्त होता रहे।
ये रहे उपस्थित- परिषद कोषाध्यक्ष राजेन्द्र डंग ने बताया कि आज के इस आयोजन मे परिषद के ओम प्रकाश खत्री, विनोद जैन, पराग टोन्गिया, महेश कुमरा, गिरिराज माहेश्वरी, महेश कुमरा, प्रदीप शर्मा, महावीर माहेश्वरी, कमलेश जैन, राजेन्द्र विजय, वेद राधेश्याम गर्ग, गीता देवी, राधे गुप्ता उपस्थित रहे।