भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
राजस्थान में लगातार
रहे पेपर लीक प्रकरण के विरोध में दिया ज्ञापन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 26 दिसंबर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अखिलेश जैन ने बताया कि
राजस्थान में लगातार पेपर लीक होने से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा
है, पहले भी कही बार अनेक भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होने की वजह से जो ईमानदारी से साल भर परीक्षा की तैयारी करते है, बाद में पेपर लीक हो जाने से उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है, ये उन युवाओं के साथ सबसे बड़ा कुठाराघात होता है जिसके जिम्मेदार राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री और
उनके मंत्री हैं | पेपर लिक जेसी घटना होना सरकार के मंत्रियों के ईशारे के बिना होना असम्भव है, शिक्षा
मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाइए।
राजस्थान की कांग्रेस सरकार में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होना एक परम्परा बन गई है।
राजस्थान में पेपर लीक मामले सरकार द्वारा प्रायोजित हैं। सरकार इन मामलों को रोक पाने में असफल रही है।हाल ही में शिक्षक भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होना युवाओं के लिए निराशाजनक है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इसकी भरपूर निंदा करता है, हम मांग करते है सरकार दोषियों के खिलाफ सक्त कार्यवाही हो, पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाइए । राजस्थान के युवाओं के भविष्य के साथ बार बार खिलवाड़ हो रहा है राजस्थान के युवा इसे बर्दास्त नही करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसका विरोध करते है।