संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 4 जून केशोरायपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने बताया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा वेट में की गई कमी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई यह उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा पुनः अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने और आमजन को राहत देने के 6 महीने में ही दूसरी बार पेट्रोल डीजल पर उत्पाद शुल्क क्रमशः ₹8 और ₹6 कम करने की घोषणा की गई भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार से भी पेट्रोल और डीजल पर राज्य द्वारा आरोपित वेट को केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में की गई कमी की तर्ज पर घटाने की मांग की थी परंतु राजस्थान के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कमी करने से वैट में कमी होने का बे बुनियादी व जनविरोधी तर्क देते हुए आमजन को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं यह राजस्थान की कांग्रेस सरकार की राजनीतिक पराकाष्ठा ही है जिसके माध्यम से पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रश्न उठाने वाले मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में भारी कमी करने पर बिना किसी आधार के जन भावनाओं को ठुकराते हुए पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने से मना कर दिया है यह राजस्थान की कांग्रेसी सरकार के दोहरे मापदंडों को दर्शाता है ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री से मांग की और कहा कि उत्पाद शुल्क में कटौती से वेट में कमी होने के तर्क को जनविरोधी होने के आधार पर छोड़कर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई कमी के अनुपात में राजस्थान पेट्रोल डीजल पर वैट में कमी करने की घोषणा करें इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित भारतीय युवा मोर्चा कार्यकर्ता