भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अमित कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा

भरतपुर,भारतीय किसान संघ भरतपुर द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जिला कलेक्टर अमित कुमार यादव के माध्यम से भारतीय किसान संघ प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी इंजीनियर घमंडीसिंह नहारोली एवं संभाग महामंत्री सुधीर चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया l जिला अध्यक्ष रमनसिंह कसौदा ने बताया कि भरतपुर एवं डीग जिले की समस्त तहसीलों भरतपुर कुम्हेर डीग नदबई जनूथर रूपवास बयाना बेर भुसावर उज्जैन नगर कामा पहाड़ी सिकरी रुदावल रारह आदि तहसीलों में गेहूं एवं सरसों की फसल में 40 से 70% तक खराबा है l बेमौसम बारिश की वजह से गेहूं की फसल जमीन में चादर की तरह बिछ गई है तो दूसरी तरफ सरसों की फसल में अत्यधिक सर्दी पाले की वजह से दाने के आकार में छोटापन एवं फफूंद रोग लग गया है l

मुख्यमंत्री से तुरंत प्रभाव से सभी तहसीलों में सर्वे करा कर किसानों को तुरंत प्रभाव से फसल खराबे का मुआवजा दिया जाए जिससे किसानों को थोड़ी राहत प्रदान की जा सके l तहसीलदारों को गेहूं एवं सरसों की फसल की गिरदावरी तुरंत प्रभाव से आदेश जारी करें l इस अवसर पर सुधीर चौधरी इंजीनियर घमंडीसिंह नहारौली, प्रशांत यादव, दिनेश चंद शर्मा, रमनसिंह कसौदा, सरदार जगतार सिंह उज्जैन, मिट्ठूसिंह इंडोलिया आदि किसान भाई मौजूद रहे l