ध्वजारोहण के साथ भटियाणी माता का मेला सम्पन्न

संवाददाता महेंद्र मेवाड़ा देसूरी 

देसूरी कस्बे के भैरव नगर में स्तिथ माताराणी भटियाणी वार्षिक मेला रविवार को ध्वजारोहण के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ो लोगो ने माता की चौखट पर शीश नवाकर खुशहाली की कामना की।
भैरव नगर के भटियाणी माता मंदिर की 11 वीं वर्षगांठ निमित्त भव्य मेले का आयोजन माता की उपासक श्रीमती गवरीबाई राठौड़ के निर्देशन में अयोध्या धाम देसूरी के महंत लक्ष्मणदास महाराज,मामाजी उपासक महेंद्रसिंह राणावत,बिलेश्वर महादेव आश्रम के कैलाशपुरी,सिद्ध अभ्यदाता हनुमान आश्रम घाणेराव के महंत देवीदास माहाराज,राजू महाराज जसोल व पुखराज राठौड़ देसूरी के सानिध्य में आयोजित हुआ। मेले में दिलीप गवैया एंड पार्टी जोधपुर, पिंकी गहलोत एंड पार्टी अजमेर,राजू प्रजापत बालोतरा द्वारा प्रस्तुत अपनी भजन रचनाओ व कुणाल राज एंड पार्टी दिल्ली द्वारा प्रस्तुत महादेव, हनुमान,राधेकृष्ण,शिवशक्ति व आद्य शक्तिओ झांकियो से श्रोताओ को भाव विभोर कर दिया। रविवार सुबह शुभ वेला में वाद्ययंत्रों की मंगलध्वनि व जयकारो के साथ मातारानी के मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। दोपहर में महाप्रसादी का आयोजन हुआ। मेले की सारी व्यवस्था भामाशाहो की और से की गई थी। इस दौरान घाणेराव की महिला मंडल द्वारा भी भजनों की प्रस्तुति दी गई।