संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बुगाला
गांव की सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण समारोह हुआ।प्रिंसीपल विजय कुमार ने बताया कि नवलगढ़ एसडीएम सुमन सोनल तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार व विधायक डॉ राजकुमार शर्मा के आतिथेय में विद्यालय की 20 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।इस मौके पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयसिंह कुलहरि,महेंद्र सिंह सैनी,प्रधान दिनेश सूंडा, सरपंच आनन्द कुमार,पंस सदस्य ओमप्रकाश बुगालिया, मोहित बुगालिया,रामजीलाल खेदड़, सत्यवीर सिंह,रामजीलाल,सुरेंद्र महायच,जलेसिंह,शिवप्रसाद जांगिड़ आदि मौजूद रहे।