राज. उ. मा. विद्यालय दादाबाड़ी स्कूल में छात्राओं को साईकिलें वितरित

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादाबाड़ी (घोड़ा वाला) स्कूल में गुरुवार को प्रतिभावान छात्राओं को नि:शुल्क साईकिलें वितरित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय वार्ड 61 के पार्षद रामबाबू सोनी रहे, अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं संयोजक नीति सक्सेना ने की।
सक्सेना ने बताया कि राज्य सरकार की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कोटा के नि:शुल्क साइकिल वितरण नोडल केंद्र पर आज कक्षा 9वीं की छात्राओं को वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 की साइकिल वितरण की गई।
कार्यक्रम में बालिकाओं को साईकिल सौंपते हुए पार्षद रामबाबू सोनी ने कहा कि यह योजना बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय पहल है क्योंकि शहर में अधिकांश निर्धन व अल्प आय वर्ग के अभिभावक अपनी बेटियों को विद्यालय छोड़ने व स्कूल बस या आॅटो का किराया देने में असमर्थ होते हैं, साइकिलें मिलने छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा।
इससे पूर्व अध्यापक अध्यापिकाओं ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान शाला प्रभारी श्रीमती अर्चना सक्सेना, एसडीएमसी सचिव बिमलेश कुमार शर्मा, हरि ओम, सुरेंद्र, सिंह यादव, नरेश शर्मा, राम मंत्री, चंद्रभान आहुजा, रमेश चंद्र गौतम एवं राम कल्याण लड्ढा, संजय मरचुनिया आदि मौजूद रहे।