बून्दी एफ.एस.टी की बङी कार्यवाही, 03 करोङ रूपये किये जब्त

बूंदी 7 नवंबर। आगामी विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष, शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक बूंदी द्वारा समाज कंटको व अपराधियों का पर अंकुश लगाने एवं समाज को भयमुक्त करने हेतु जिले में एफ.एस.टीम का गठन किया जाकर अपराधियों के खिलाफ एक सघन अभियान चलाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां की देखरेख में उन्हे नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए जिले भर में टीमों का गठन किया गया, जिसमें प्रत्येक वृत्ताधिकारी के निकटतम सुपर विजन में संबंधित थानाधिकारी तथा थाने के तेज तर्रार पुलिस कर्मियों को शामिल करते किया गया।

इसी क्रम में एफ.एस.टी. नं. 01 प्रभारी शुभम शर्मा एवं पुलिस दल के प्रभारी जयसिंह सहायक उप निरीक्षक एवं टीम द्वारा 07.11.2023 को रामगंजबालाजी हाईवे पर कोटा की तरफ से आ रही एक वेन को चैक किया गया तो वेन में 02 करोङ 86 लाख, 50 हजार रूपये नगद मिले । नगद रकम सहित करीब 03 करोङ 02 लाख रूपये की जब्ती करने में सदर थाना पुलिस एवं एफ.एस.टी. द्वारा सफलता हासिल की गई है । सूचना उच्चाधिकारियों व रिटर्निंग अधिकारी को दी गई । एफ.एस.टी. नं. 01 के  जयसिंह स.उ.नि. एवं शुभम शर्मा ने लगातार 09वीं ताबङतोङ कार्यवाही की है । नगद राशि के दस्तावेजों की जांच की जा रही है ।

पुलिस टीम के सदस्यः-  हरलाल उ.नि, जयसिंह स.उ.नि., रघुवीर कानि. 135, सुश्री रेखा महिला कानि. नं.1304 थाना सदर, जिला बून्दी