जयपुर। दिग्गज ई कॉमर्स बेवसाइट Amazon भारत में अपने प्लेटफॉर्म पर Fab Phones Fest का आयोजन कर रही है। यह सेल 11 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 14 फरवरी तक चलेगी। इस सेल के दौरान अमेजन इंडिया वनप्लस, सैमसंग, श्याओमी, रियलमी जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। इसके अलावा इसमें iQOO, Oppo और Tecno आदि ब्रांड भी शामिल हैं।
अमेज़न इंडिया एसबीआई मैक्स क्रेडिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन के माध्यम से किए गए भुगतान पर 1,000 रुपये तक की 10 प्रतिशत की तत्काल छूट और फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई के माध्यम से किए गए भुगतान पर 1,250 रुपये तक की तत्काल छूट भी दे रहा है। इसके अलावा, Amazon India ने यह भी खुलासा किया कि वह Boat, JBL, Apple, Amazfit, Xiaomi, और Realme जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच, टैबलेट, वियरेबल्स, ईयरबड्स, कैमरा पर 50 प्रतिशत तक की छूट की पेशकश करेगी। इच्छुक खरीदारों को फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए भुगतान पर 1,250 रुपये तक 10 प्रतिशत की तत्काल छूट भी मिल सकती है
स्मार्टफोन्स पर मिल रहे टॉप ऑफर्स की बात करें ता इस प्रकार हैं—
- अमेज़न इंडिया Redmi 10 Power, Redmi 10A और Redmi A1 को क्रमशः 10,749 रुपये, 7,862 रुपये और 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश कर रहा है। खरीदार फेडरल बैंक के बैंक ऑफर्स के साथ अधिक छूट का लाभ उठा सकते हैं।
- अमेज़न इंडिया ने सैमसंग गैलेक्सी एम-सीरीज़ के स्मार्टफोन्स पर विशेष ऑफर की घोषणा की है। यह गैलेक्सी एम13, गैलेक्सी एम33 और गैलेक्सी एम04 को क्रमशः 8,699 रुपये, 13,999 रुपये और 7,499 रुपये की कीमत पर पेश कर रहा है। कंपनी तीन और छह महीने के लिए नो-कॉस्ट-ईएमआई के साथ बैंक डिस्काउंट भी दे रही है।
– इसके अतिरिक्त, इच्छुक खरीदार iQOO Z6 5G, iQOO Z6 लाइट 5G और iQOO Neo 6 5G को क्रमशः 14,499 रुपये, 11,999 रुपये और 24,990 रुपये की कीमत पर बेच रही है।
वहीं Realme 50i Prime और Realame 50A Prime तीन महीने तक नो-कॉस्ट-EMI विकल्प के साथ क्रमशः 6,299 रुपये और 8,999 रुपये में उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, यह तीन महीने तक नो-कॉस्ट-ईएमआई के साथ 12,999 रुपये की कीमत पर Realme 50 5G की पेशकश कर रहा है।