RRB NTPC वाले अभ्यर्थीयों के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगा प्री रिजल्ट

जयपुर। देशभर में भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी के 35000 पदों पर भर्ती करवाई जा रही है। इसके लिए सीबीटी-1 की परीक्षा 7 चरणों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 92 लाख आवेदन आये थै और प्री परीक्षा में लगभग 52 प्रतिशत अभ्यर्थीयों ने भाग लिया। एनटीपीसी की सीबीटी 1 की परीक्षाऐं खत्म होने के बाद रेलवे ने आंसर की जारी की थी। आंसर की जारी करने के बाद बोर्ड ने आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी मांगे ​थे जिसकी डेट भी खत्म हो चुकी है।
अब अभ्यर्थीयों को फाइनल आंसर की और रिजल्ट का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे बोर्ड द्वारा फाइनल आंसर की 5 सितंबर तक जारी कर दी जायेगी। और रिजल्ट को सितंबर 6 से 10 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने सभी आआरबी के अभ्यर्थीयों की परीक्षा शीट जांच कर ली गई हैं। और सितंबर के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। रिजल्ट को सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपलोड ​कर दिया जायेगा। ​अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और पासवर्ड की साहयता से आंसर की को डाउनलोड़ कर सकते हैं।
2 लाख अभ्यर्थीयों को करेंगे पास
रेलवे बोर्ड के मुताबिक 35000 पदों पर 20 गुणा छात्रों को पास किया जायेगा। इस प्रकार 2 लाख छ़ात्रों को सीबीटी 2 के लिए क्वालीफाई किया जायेगा।
इन आरआरबी में होगा कठिन मुकाबला

रेलबे बोर्ड में ​सबसे ज्यादा ​कठिन मुकाबला अजमेर जॉन, इलहाबाद जॉन, चंडीगढ, और रांची जॉन में होने वाला है। इन सभी जॉन में सीबीटी 1 की कट आॅफ मार्क 58 से 65 के बीच में रहने की संभावना है।