NTPC रेलवे भर्ती परिणाम में बड़ा स्कैम..? अभ्यर्थी परेशान, Cut-Off ने रुलाया

जयपुर। 14 जनवरी को रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किये गये एनटीपीसी भर्ती परीक्षा 2019 के सीबीटी-1 परिणाम पर सवाल उठने लगे हैं। कईं अभ्यर्थीयों के 100 से अधिक मार्क्स आ रहे हैं। वहीं परीक्षा का पूर्णांक 100 नंबर का था। साथ ही Cut-Off मार्क्स को लेकर अभ्यर्थी परेशान हैं। कईं रेलवे बोर्ड की सामन्य वर्ग की Cut-Off 93 नंबर तक गई है। ऐसे में अभ्यर्थी दुबारा परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

20 गुणा अभ्यर्थी होने थे पास
रेलवे ने एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के नोटिफिकेशन में रिक्त पदों के 20 गुणा अभ्यर्थीयों को पास करने की बात कही थी। लेकिन बोर्ड ने 20 गुणा रोल नंबर के अनुसार रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा के विभिन्न लेवल्स पर एक ही अभ्यर्थी को पास कर दिया गया है जिससे परीक्षा परिणाम में एक ही अभ्यर्थी का रोल नंबर कईं जगह आ रहा है। इस प्रकार रेलवे ने बोर्ड ने 20 गुणा रोल नंबर जारी कर दिये हैं। और इसी कारण कारण कट आॅफ काफी हाई चला गया है। जिसे लेकर अभ्यर्थीयों में रोष व्याप्त है।

नोर्मलाइजेशन में 20 नंबर तक बढ़े
एनटीपीसी रेलवे भर्ती सीबीटी-1 की परीक्षा कईं चरणों में आयोजित करवाई गई थी। ​जिसके कारण नोर्मलाइजेशन तरीका अपनाया गया। अभ्यर्थीयों का कहना है कि कईं छात्रों के नंबर 20 से ज्यादा बढ़े है और कईं के दो या तीन नंबर ही बढे हैं। इस प्रकार कई अनियमितता रिज्लट में देखने को मिली हैं।