जयपुर। टी 20 विश्वकप में आज भारत का मुकाबला स्कॉटलैंड से होने वाला है। इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर अपनी रनरेट को बेहतर किया था, भारत आज फिर से उसी लय के साथ खेलना चाहेगा। अगर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकार रखनी है तो इस मैच को भी भारत को बडे मार्जिन के साथ जीतना होगा।
इन पर रहेंगी निगाहें
भारत की एक बार फिर उनके सलामी बल्लेबाजों पर निगाहें रहेंगी। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली थी, भारत फिर से वहीं पारी की उम्मीद करेगा। इसके अलाव भारत के विस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पांडया के फॉर्म आने से भारत के लिए प्लस पांइट रहेगा।
टॉस की भूमिका रहेगी महत्वपूर्ण
शाम के मैच में टॉस महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अक्सर बॉलिंग करती है। क्यूंकि दूसरी पारी में ओस छाने के कारण गेंदबाजी मुश्किल हो जाती है। हालांकि भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा और एक बड़ा स्कोर करना चाहेगा। अगर भारत अच्छे मार्जिन से यह मैच जीतने में कामयाब रहता है तो उसकी नेट रन रेट में फायदा मिलेगा।
ये हरा था पिछले मैच का हाल
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओपनिंग जोडी ने शतकीय साझेदारी की थी जिसमें रोहित शर्मा ने 74 रन बनाये और केएल राहुल ने 69 रन बनाये। वहीं ऋषभ पंत ने और हार्दिक पांडया ने विस्फोटक पारी खेलते हुए क्रमश 27 और 35 रन बनाये।