Bihar News: गंगा में नहाने उतरे चार जनों की डूबने से मौत
बिहार न्यूज। बिहार के कटिहार जिले में गंगा के घाट पर नहाने आये चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने कहा कि श्रावण के पवित्र महीने में हिंदुओं के लिए सोमवार को शुभ दिन माना जाता है और इसलिए बडी संख्या में भीड गंगा में डूबकी लगाने के लिए मौजूद थी। इस दौरान ही यह हादसा हुआ। मरने वालों में तीन नाबालिग हैं।
यह घटना बरारी इलाके के गंगा घाट पर हुई, जहां पवित्र दिन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए एकत्र हुए थे।
बरारी पुलिस स्टेशन के SHO ने संवाददाताओं से कहा, "मृत लोगों की पहचान शिवम कुमार (15), मोहन कुमार (18), पप्पू कुमार (16) और हर्ष कुमार (14) के रूप में की गई है। सभी इंतजामों के बावजूद यह घटना कैसे घटी, इसकी जांच की जा रही है।" ,
'श्रावण' का महीना, जिसे 'श्रवण' या 'सावन' के नाम से भी जाना जाता है, भगवान शिव को समर्पित है। इस माह के प्रत्येक सोमवार को भक्त व्रत रखते हैं।