Bikaner : झोपड़े में आग लगने से डेढ़ वर्ष की बच्ची और मां की मौत; हादसा या हत्या उलझी गुत्थी
Bikaner: राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र से एक बड़ी खबर आई है। बीकानेर जिले के गजनेर थाने में रहने वाली एक मासूम महिला और उसकी बेटी को आग के हवाले कर दिया गया. आज सुबह जब क्षेत्रवासियों की नजर खेत में बने मकान पर पड़ी तो पता चला कि इस मकान में राख पड़ी है। मां-बेटी के शव लगभग पूरी तरह से जले हुए मिले।
मामले की जांच कर रही गजनेर पुलिस ने बताया कि यह सब चंदासर गांव के सांसी इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ हुआ है. दोनो के शव पीए कराने के बाद शव मॉर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल महिला के परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वह अपनी बेटी के साथ गांव में रहती है। आज सुबह मौके पर पहुंचे एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अब ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है कि दोनों को आग कैसे लगी, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हैं महिला काफी समय से यही रह रही थी। लगभग सत्तर से अस्सी फीसदी जल चुकी लाशों को पुलिस ने फिलहाल मुर्दाघर में रखवाया है।
पीएस ने कहा कि हो सकता है कि रात के समय कमरे में कोई दीया या दीया जल रहा हो, तभी अचानक आग लग गई। गहरी नींद में होने के कारण दोनों मां-बेटी आग से अनजान हों। एसपी ने कहा कि मौके के अलामात देखकर हर पहलू की जांच पड़ताल कर रहे हैं।. दूर के रिश्तेदारों के बारे में जानकारी मिली है और उनसे पूछताछ के प्रयास किए जा रहे हैं. शहर के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। यह हादसा है या मर्डर, इसके बारे में अभी कम ही जानकारी दी जा सकती है।