मणकसास के पेट्रोल पंप के सामने उबड़-खाबड़ सड़क में पानी भरने से आए दिन गिर रहे हैं बाइक सवार
मणकसास के पेट्रोल पंप के सामने उबड़-खाबड़ सड़क में पानी भरने से आए दिन गिर रहे हैं बाइक सवार
ग्रामीणों ने सड़क को ठीक कराने की मांग
राकेश सैनी
बाघोली ।
मणकसास के पेट्रोल पंप के सामने डमी करण सड़क टूट जाने से उबड़-खाबड़ बनी हुई है। पिछले दिनों पेट्रोल पंप वालों ने कच्ची ग्रेवल डालने से पानी भराव में कीचड़ फैल गया जिसके चलते आने जाने वाले राहगीर व बाइक सवार काफी परेशान हैं। 2 दिन से इस पानी भरवा में कीचड़ फैलने से धीरे-धीरे बाइक निकालने के बाद भी गिर जाती है। अब तक दर्जनों बाइक कीचड़ में फंस कर गिर गई है।
ग्रामीणों ने टूटी सड़क में पानी भराव व कीचड़ को ठीक करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है।