बाघोली की शमशान भूमि में भामाशाह ने किया पौधारोपण
बाघोली की शमशान भूमि में भामाशाह ने किया पौधारोपण
राकेश सैनी
बाघोली ।
गांव की शमशान भूमि में मंगलवार को भामाशाह बीएल सैनी के नेतृत्व में दर्जनों पौधारोपण किया गया। सैनी ने बताया कि शमशान भूमि में छायादार पौधे लगाए गए। जिससे छाया में बैठने के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। पेड़ों में रख रखवार व पानी डालने का जिम्मा लिया। सार्वजनिक जगहों पर ओर भी पौधारोपण करने के लिए कहा। इस दौरान बाबूलाल, धन्ना राम, फूलचंद, शंकरलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।