बुद्ध पूर्णिमा पर चिड़ासन में लगाए पक्षियों के लिए परिंडे
सुमेर सिंह राव
झुंझुनू।
जिले के चिड़ासन गांव में बुद्ध पूर्णिमा पर नरेन्द्र एकेडमी सुलताना में गर्मी को देखते हुए भूखे प्यासे पक्षियों को दाना पानी पिलाने की मुहिम की शुरुआत पांच परिंडे लगा कर की गई। मुहिम की शुरुआत सुनील महला चिड़ासन के नेतृत्व में प्रवेश धनखड़, जयप्रकाश कुलहरी, विकास चांवरिया , प्यारेलाल,हसन अली, बाजियां, बाबू भाई सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भुखे प्यासे पक्षियों को दाना पानी पिलाने एवं देखभाल करने की मुहिम में शामिल होकर बुद्ध पूर्णिमा पर्व मनाया गया।