पिलानी (केपी रूंथला )बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित 6 विद्यालयों के शिक्षक ,शिक्षिकाओं के द्वारा शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम का संचालन विधिवत बिरला पब्लिक स्कूल विजय हॉल के प्रांगण में संस्थान के प्राचार्य, उप प्राचार्य, बसर महेश पाडे एवम निर्देशक मेजर जनरल एस एस नायर एवं दूरदराज से आए हुए अतिथियों एवं गणमान्य जनों की विशाल उपस्थिति में स्वागत कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उच्च कोटि की शिक्षा को नया आयाम प्रदान करने के लिए गत आठ वर्षों से यह भव्य कार्यक्रम विधिवत रूप से हो रहा है।
इस वर्ष विद्यालय के 450 शिक्षक ,शिक्षिकाएं एवं कार्यक्रम में भाग लेंगे। पिलानी स्थित विभिन्न संस्थाओं पर यह कार्यक्रम संपन्न होगा जिसके लिए बाईस रिसोर्ट संसाधन के महान विद्वत्तजनो को आमंत्रित किया गया है एवम तैरालिस आंतरिक रिसोर्ट पर्सनस शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आमंत्रित किए गए हैं।जिसमे प्रमुख डॉ संजय भारद्वाज कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीबीएससी) ,डॉ विश्वजीत साह निर्देशक संकल्प बेस्ट एजुकेशन (सीबीएससी ),श्रीमती ज्योत्सना बरार भूतपूर्व प्रिंसिपल वेलहम गर्ल्स स्कूल देहरादून एवं विनय पांडे पूर्व प्रधानाध्यापक दून पब्लिक स्कूल एवं पूर्व प्रधानाध्यापक लारेंस स्कूल सनावर प्रथम दिवस सेमिनार में अपने विचार रखें अत्याधुनिक शिक्षा पद्धति एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को अध्यापन के नए आयाम गुणवत्ता एवं उन्नत आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में उपस्थित विद्जनों ने देश विदेश में शिक्षा के क्षेत्र पर शोध कर अनेकों बार भ्रमण कर नई नई शिक्षा प्रणाली पर अपने विचार पटल पर रखकर लाभान्वित करवाएंगे। कार्यक्रम मे बिरला संस्थान के निर्देशक मेजर जनरल एस एस नायर संस्थान हेड डॉ एम कस्तूरी प्राचार्य बिरला बालिका विद्यापीठ ,कैप्टन आलोक सेन प्राचार्य बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी,प्राचार्य पवन विशिष्ट , बिरला शिशु विहार पिलानी,प्राचार्य धीरेंद्र सिंह बिरला स्कूल पिलानी ,प्राचार्य बबिता सिंह बीपीएस गंगानगर , प्राचार्य सोरभ गोहर बिरला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल किशनगढ़, प्राचार्य शोभा वर्मा बाल निकेतन स्कूल पिलानी वित्तीय अधिकारी जी डी गोड, कपिल शर्मा, बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के सेवानिवृत्त जनसंपर्क अधिकारी कर्नल शौकत अली समस्त संस्थान हेड प्रमुख शिक्षक एवं शिक्षिकाएं विशेष आमंत्रित गणमान्य जन पिलानी प्रेस परिषद कार्यक्रम में उपस्थित रहे।