12-07-2022
ग्रामीण विकास विज्ञान समिति जोधपुर एवं गगाड़ी सेन्टर में गांधीवादी वरिष्ठ सर्वोदय कार्यकर्ता स्व.शशि त्यागी जी के जन्मदिवस पौधे लगाकर मनाया शहर एवं ग्राम वासियों और कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में पौधा लगाकर शशि त्यागी जी को याद किया गया, शशि जी गांधी विचारक वरिष्ठ सर्वोदय कार्यकता एवं पूर्व ग्राविस सचिव रही थी । शशि जी ने ग्रामीण गरीब लोगों के लिए अपने जीवन में बहुत प्रकार का सहयोग किया ,गरीब लोगो के कल्याण के लिए बहुत सारे प्रयास किए गए थे इसलिए आज उनको याद किया गया इस अवसर पर रमेश परिहार,केन्द्र व्यवस्थापक ,वरिष्ठ कार्यक्रम समन्वयक संगीता इन्दा जी,खेमसिंह जी,रोहित कुमार,रानी देवी, जीया जी,मनीषा,चँचल,भीयाराम जी,राकेश व चेनाराम जी उपस्थित थे। रिपोर्टर गौतम के गट्स जोधपुर