भाजपा की गांव चलो अभियान की बैठक हुई आयोजित

जनूथर, भाजपा मंडल जनूथर की गांव चलो अभियान कार्यक्रम की बैठक महंत श्याम दास की अध्यक्षता में लाल दास मंदिर पर आयोजित हुई । बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश बंसल ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराकर योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।

मंडल महामंत्री बीरीसिंह चौधरी ने भाजपा का गांव चलो अभियान कार्यक्रम के बारे में बताया कि मंडल स्तर पर 50 लोगों की टीम गठित होगी जिसमें एक गांव का कार्यकर्ता दूसरे गांव में एक दिन के लिए प्रवास करेगा और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराएगा । मंडल अध्यक्ष परभाती सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया । बैठक में गांव चलो अभियान के संयोजक देवी प्रसाद पाराशर, सहसंयोजक छिंगाराम, महेश उपमन, जयप्रकाश शास्त्री, सोहनलाल दीवान, पूरन वली, लालाराम पाराशर, भाजयुमो के विश्वेंद्र सिंह, कपिल सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।