सशक्त भाजपा बूथ समिति गठन को लेकर भाजपा चंवरा मण्डल की बैठक आयोजित

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी/ककराना:-

क्षेत्र में सोमवार भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल चंवरा की सशक्त भाजपा बूथ समिति गठन को लेकर ग्राम पंचायत चंवरा के सरपंच धर्मराज सैनी के निवास स्थान पर कार्य कर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंडल प्रभारी लीलाधर खेदड़ नवलगढ़ व पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी उपस्थित थे। बैठक में मंडल के कार्यकर्ताओं ने बूथ समितियों का गठन किया । मंडल के गांव चंवरा, ककराना, दीपपुरा, नेवरी, गुड़ा, पौख, गढ़ला, मैनपुरा, किशोरपुरा, गुड़ा ढहरं, हीरवाना, गुलाबपुरा,बाडोली ,सराय,सूरपूरा गांवों के बूथ समितियों का गठन किया है। बैठक में मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट जतन किशोर सैनी सरपंच बागोली, उपाध्यक्ष चौथ मल सैनी गुड़ा ढहरं, जेपी सैनी ककराना, मोहन लाल सैनी किशोपुरा, राजेंद्र तसीड़, महावीर प्रसाद चंवरा आदि दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे।