संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी |
इन दिनों उदयपुरवाटी नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। कुछ दिनों से भ्रष्टाचार खबरे तेज हो रही है। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला था। अब पार्षदों ने अनियमत्ताओ को लेकर विरोध कर रहे है। सोमवार को भाजपा नेता यतेंद्र सैनी के नेतृत्व में नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर अधिशासी अधिकारी रामनिवास कुमावत के मार्फत स्वायत शासन विभाग व जिला कलक्टर को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में लिखा है कि पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार पर शीघ्र लगाम लगाई जाए अन्यथा पार्षद आंदोलन करेंगे। भाजपा नेता यतेंद्र सैनी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से निविदाओ में आरटीपी एक्ट का उलंघन किया जा रहा है। नगरपालिका में सफाई, रोशनी, सिविल कार्यों की निविदाएं गुपचुप की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा पार्षद राजेंद्र ढेनवाल, ललिता सैनी, उमेश कुमावत, सीताराम जांगिड़, तेजस छिपा, पिंकी वर्मा, दिनेश सैनी, घनश्याम स्वामी, संतोष जांगिड़ आदि मौजूद रहे l