भाजपा किसान मोर्चा ने श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पर सरकारी बिल्डिगो की सजावट और एलईडी से लाइव दर्शन कराने की मांग की
-कई कारसेवकों के बलिदान से हुआ श्रीराम का अर्चन, प्राण प्रतिष्ठा पर हो जनता को लाइव दर्शन : राकेश नायक
कोटा 18 जनवरी । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महापर्व पर सभी सरकारी बिल्डिंगो के डेकोरेशन और सभी चौराहों पर एलईडी लगाकर लाइव दर्शन करवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर नरेंद्र गोस्वामी से मुलाकात की।
नायक ने बताया कि लगभग पांच सौ सालों की तपस्या,हजारों कारसेवकों के बलिदान और आजादी के बाद भी लगभग सत्तर साल तक टेंट में रहने के बाद आगामी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इस महापर्व को लेकर सभी देशवासियों में हर्ष और उल्लास का संचार हुआ है।इससे पहले कांग्रेस राज में रिवर फ्रंट के लोकार्पण के समय कोटा शहर की सजावट और चौराहों पर दर्शक विहीन एलईडी लगाकर निरर्थक जनता के धन की बर्बादी की गई थी और अब 22 जनवरी को भारतीयों का सबसे बड़ा महापर्व आ रहा है तो सभी सरकारी बिल्डिंगों की सजावट के साथ साथ सभी बड़े चौराहों पर एलईडी लगवाकर भक्तजनों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लाइव दर्शन करवाने चाहिए।
पार्षद सोनू धाकड़ और युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अंकित श्रृंगी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर घरों पर भगवा ध्वज लगाकर दीपक और इलेक्ट्रिक सजावट करके हनुमान चालीसा का पाठ और दान धर्म के कार्य करे। इस अवसर पर युवा नेता गजेंद्र सिंह राठौड़,नवनीत नागर,मोहित कुशलता,सतीश गोचर,गुरदीप सिंह,कमल गुर्जर,विश्वनाथ नामा,हरीश नायक आदि उपस्थित रहे।