भाजपा किसान मोर्चा ने फहराया कांग्रेस कार्यालय पर भगवा, किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
-राम राज्य में लगेगा घर घर भगवा,विरोध करने वाले खाएंगे हार्ट अटैक की दवा : राकेश नायक
कोटा 21 जनवरी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में सर्व हिंदू समाज और कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यालय कोटा के बाहर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करके कांग्रेस कार्यालय के गेट पर भगवा ध्वज फहरा दिया साथ ही कारसेवक दिलीप शुक्ला का सम्मान भी किया।नायक ने बताया कि श्रीराम का वनवास तो चौदह साल में पूरा हो गया था पर आजादी के बाद भी कांग्रेस के कुशासन में राम लला ने सत्तर साल तंबूवास सहन किया।इस अवधि में कांग्रेस ने भारत का विभाजन,चीन से पराजय,आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या,कारसेवकों पर गोलियां चलवाना,श्री राम को काल्पनिक बताना,श्रीराम मंदिर के विरोध में वकील खड़े करना आदि घृणित कृत्य किए और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामलला का तंबूवास समाप्त होकर श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।
पार्षद सोनू धाकड़ और पार्षद विनय जसवंत ने बताया कि हिंदू और मुसलमान साथ मिलकर राम लला प्राण प्रतिष्ठा पर्व को सभी देशवासी महापर्व के रूप में मना रहे है।पूरा भारत भगवामय हो चुका है इसलिए आज कांग्रेस कार्यालय पर भी भगवा फहराया गया है।युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज गौतम और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष देबू राही ने सभी को धन्यवाद देते हुए प्राण प्रतिष्ठा पर्व को ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण भग्वामय दिवस के रूप में मनाने का संकल्प दिलाया साथ ही अमरदीप शर्मा नामक दिव्यांग कांग्रेस कार्यकर्ता को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
मंजीत सिंह तंवर, आलोक गोयल,मनीष शर्मा,रोहित गौतम,नरेंद्र पुरी,रामू गुर्जर,सुनील प्रजापति,लोकेश गुप्ता,मुकेश दाधीच,जोंटी नायक,नवीन खत्री,बृजभान यादव,राहुल मीणा,दीपक नायक,सुनील पांचाल,केशव सोनी,संजय यादव,राधेश्यान नकवाल,नवीन खत्री,सुनील सोगरिया,मोनू पांचाल, गुरदीप सिंह,सतीश गोचर, उमेश गिरी,नवनीत नागर,धवन द्वाला,नंदकिशोर वैष्णव,मनु प्रताप,रवि पंकज,रवि शर्मा, मनीष गौतम,धनराज बागोरिया, दिनेश शर्मा,संजय जैन, योगेंद्र सिंह,पवन गुर्जर, बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।