नायक के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा ने गराड़िया महादेव मंदिर से प्रवेश शुल्क हटाने की उठाई मांग
-गराड़िया महादेव के दर्शनार्थीयो से शुल्क लेना, मुगलिया तीर्थ यात्रा कर का प्रतीक : नायक
कोटा 22सितंबर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोटा के मुकुंदरा अभ्यारण्य स्थित गराड़िया महादेव मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं से लिए जाने वाले शुल्क को हटाने और दर्शनार्थियों के लिए सड़क, शौचालय,पेयजल, चिकित्सा आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेकटर ओपी बुनकर को ज्ञापन दिया। नायक ने बताया कि कोटा का चंबल नदी के तट पर स्थित गराड़िया महादेव मंदिर में दर्शन के लिए प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु आते है परंतु राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए सनातन धर्म पर प्रहार करके श्रद्धालुओ पर प्रवेश के लिए भारी शुल्क लगा रखा है साथ ही यहां सड़क, शौचालय, पेयजल,चिकित्सा आदि मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है जिससे श्रद्धालुओ में रोष व्याप्त है।
भाजपा नेता घनश्याम ओझा और सुनील प्रजापति ने बताया कि चंबल गार्डन में स्थित मजार पर जाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता साथ ही टाइगर प्रोजेक्ट रणथंभौर में भी त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन के लिए जाने वालो से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। इसलिए कोटा के गराड़िया महादेव आने वाले श्रद्धालुओं का प्रवेश भी शुल्क मुक्त और सुविधाओ युक्त होना चाहिए।भाजपा नेता जोंटी नायक और बृजभान यादव ने बताया कि शुल्क मुक्त की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है अन्यथा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने पर उतारू होंगे।इस अवसर पर आलोक गोयल, नवनीत नागर,लक्की यादव,सतीश गोचर,धवन द्वाला, नरेंद्र पुरी,लोकेश गुप्ता,देवेंद्र सिंह,कमल गुर्जर,नरेश मीना,दिनेश शर्मा,हरीश नायक आदि उपस्थित रहे।