भाजपा किसान मोर्चा ने कांग्रेस को सद्बुद्धि देने के लिए किया यज्ञ
भाजपा किसान मोर्चा ने राहुल गांधी की यात्रा के कारण हाइवे बंद करने का किया विरोध
कांग्रेस सरकार, प्रशासन स्वागत में मशगूल और किसान,आमजन हो रहा मजबूर : नायक
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 30 नवंबर ,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया एवम राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कारण हाइवे बंद करने का विरोध किया।नायक ने बताया कि भारत जोड़ो का दिखावा करने वाले राहुल गांधी की यात्रा के कोटा आगमन पर आमजन के लिए हाइवे बंद कर सरकारी खर्च से स्वागत की व्यवस्थाएं, प्रशासन और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है। राहुल गांधी के स्वागत सत्कार में मशगूल प्रदेश की कांग्रेस सरकार आमजन को हो रही परेशानियों से आंखे फेरी बैठी है।नायक ने बताया कि यात्रा के स्थान पर राहुल गांधी को प्रदेश के किसानों से किए गए सम्पूर्ण कर्जमाफ के वायदे को निभाना चाहिए जिसके कारण किसानों से धोखा कर कांग्रेस सत्ता में आई। किसान नेता मनीष शर्मा और पार्षद सोनू धाकड़ ने बताया कि अगर कभी कोई अन्याय से पीड़ित व्यक्ति न्याय के लिए संघर्ष के अंतर्गत हाइवे तो दूर अगर कोई गली मोहल्ले की सड़क भी बंद करदे तो प्रशासन उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे डाल देता है परंतु राहुल गांधी के स्वागत की आतुरता में प्रशासन स्वयं नेशनल हाइवे को बंद कर मंडियों में आने वाले किसान सहित आमजनता को जानबूझकर परेशान कर रहा है।इस अवसर पर मीडिया संयोजक मोनू पांचाल, सतीश गोचर,लोकेश गुप्ता,विपुल सिंह नाथावत, राजेंद्र नायक,परमवीर, लक्ष्यवीर, भव्य प्रताप आदि उपस्थित रहे।