भाजपा किसान मोर्चा ने पोस्टकार्ड लिखकर जताया पेपर लीक का विरोध

भाजपा किसान मोर्चा ने पोस्टकार्ड लिखकर जताया पेपर लीक का विरोध

बेरोजगारों का हो रहा अध्ययन पर खर्चा और आउट हो रहा हर भर्ती का पर्चा : नायक

कोटा 30 दिसंबर, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पोस्ट कार्ड लिखकर पेपर लीक का विरोध जताया। नायक ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने किसान और युवाओं पर अत्याचार करने की सभी हदें पार कर दी है। पेपर लीक गिरोह का सरगना राहुल गांधी की यात्रा और बड़े बड़े कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो में दिखा है।आरोपियों ने भी जून के बाद से ही पेपर लीक में सक्रिय होने के बयान दिए है जिससे सप्ष्ट होता है कि सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती के साथ साथ फर्स्ट ग्रेड भर्ती के पर्चे भी लीक हुए है।इसलिए पूरी भर्तियों की सीबीआई जांच करवाकर, फर्स्ट ग्रेड और सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती निरस्त करनी चाहिए और बेरोजगारों को आर्थिक मुआवजा मिलना चाहिए। पार्षद राम बाबू सोनी और पार्षद दिलीप नायक ने बताया कि  कांग्रेस के चार साल के शासन में एक व्यक्ति को भी नोकरी नही मिली है परंतु पेपर लीक हर भर्ती के हो रहे है।पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज गौतम और पूर्व पार्षद गिर्राज नायक ने बताया कि सरकार ने आरोपियों के सिर्फ एक ही पेपर को निरस्त किया है जबकि पूरी शिक्षक भर्ती निरस्त करनी चाहिए। पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री मोदी की माता स्वर्गीय हीराबेन को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता घनश्याम ओझा,मोनू पांचाल,सतीश गोचर,मनु प्रताप,लोकेश गुप्ता,लक्की बंसल,हरीश प्रजापति,विष्णु प्रसाद सिसोदिया,गिर्राज नायक,ऋषि भटनागर,भारमल सिंह, आलोक गोयल,गुंजन शर्मा, एस के शाक्य शाक्य,घनश्याम लोधा,शिव कुमार,तेज सिंह राजावत,लखन मीना, कौशल गौतम,राकेश गुर्जर,गौरव नागर,राजेंद्र नायक आदि उपस्थित रहे।