कोटा:भाजपा किसान मोर्चा ने राहुल गांधी,कल्याण बैनर्जी और डोटासरा का पुतला जलाकर किया विरोध

सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान : नायक
कोटा 23 दिसंबर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महावीर नगर सर्किल पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का अपमान करने के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कल्याण बैनर्जी,राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नायक ने बताया कि भारत में संविधान सर्वोच्च है इसीलिए संवैधानिक पदों को गैर राजनीतिक मानकर सभी दलों द्वारा इनकी गरिमा और सम्मान रखा जाता है। परंतु हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कल्याण बैनर्जी ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति राजस्थान के लाल श्री जगदीप धनकड़ की मिमिक्री कर अपमानित किया गया और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने इसका वीडियो बनाकर प्रोत्साहित किया साथ ही प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ को भी अपमानित किया जो पूर्णतया संविधान का अपमान करने का देशद्रोह का अपराध है। पार्षद सोनू धाकड़ और भाजपा नेता डेविड सलूजा ने बताया कि संवैधानिक पद का अपमान करने वालो पर देशद्रोह की कार्यवाही करके राहुल गांधी, कल्याण बैनर्जी की संसद से और गोविंद सिंह डोटासरा की विधानसभा से सदस्यता से बर्खास्त करना चाहिए।इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश हाड़ा, मांगीलाल पांचाल,रमेश खंडेलवाल,विष्णु मराठा,बृजभान यादव,घनश्याम ओझा,नरेंद्र पुरी,राधेश्याम नकवाल,रचित सिंह जादौन,सुनील पांचाल,मनु प्रताप,धवन द्वाला,नवल राठौड़,नंदकिशोर वैष्णव,मनोज पहाड़िया,दिनेश मेहरा,मनीष गौतम,मोनू पांचाल,गुरदीप सिंह,सतीश गोचर,नीरज स्वामी आदि उपस्थित रहे।