भाजपा किसान मोर्चा ने उठाई पेपर लीक से पीड़ित युवाओं के हक में आवाज

भाजपा किसान मोर्चा ने उठाई पेपर लीक से पीड़ित युवाओं के हक में आवाज

कांग्रेस के कुराज में हर पर्चा हो रहा आउट और अब युवा करेंगे कांग्रेस को आउट : विधायक संदीप शर्मा


कोटा 3 जनवरी, 
भाजपा किसान मोर्चा ने कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के मार्गदर्शन और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा बेरोजगारों ने कोटा के सीएडी चौराहे पर स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय पर एकत्रित होकर कांग्रेस सरकार की युवा विरोधी नीतियों और पेपर लीक का नारेबाजी पर विरोध किया। प्रदर्शन के मुख्य संबोधानकर्ता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने बताया की कांग्रेस सरकार सत्ता के चार साल के कुशासन में युवाओं को एक नोकरी भी नही मिली अपितु लगातार हार भर्ती के पेपर आउट हो रहे है और कांग्रेस सरकार कार्यवाही करने के बजाय पेपर लीक माफिया को संरक्षण देकर उनका बचाव कर रही है।विधानसभा में पेपर लीक को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा और सीबीआई जांच करवाकर भर्तियां निरस्त करवाकर दोषियों को कठोर दण्ड दिया जाएगा।युवा नेता महेश नागर और विनोद मालव ने बताया कि पेपर लीक के कारण युवा तनाव और अवसादग्रस्त होकर आत्महत्या जेसे कठोर कदम उठाने को विवश है परंतु कांग्रेस सरकार अपने दोषी मंत्रियों और अधिकारियों को बचाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक ने बताया की पेपर लीक के विरोध में पहले चंबल नदी में जल सत्याग्रह किया फिर पोस्ट कार्ड लिखे और अब प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर जून के बाद की सभी भर्तियों और पेपर लीक की सीबीआई जांच करवाने, शिक्षक भर्ती निरस्त करने,अभ्यर्थियों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की गई है और अगर बेरोजगार युवाओं की मांगों को नजरंदाज किया गया तो युवा आमरण अनशन करने को विवश होना पड़ेगा। इस अवसर पर घनश्याम ओझा,मनीष शर्मा,मोनू पांचाल,सतीश गोचर,लोकेश गुप्ता, रचित जादौन,महेंद्र मीना, कपिल पारेता, जीतराज गुर्जर,हरिओम पारेता, दिलखुश नागर, नितेश प्रजापति, राजाराम नागर, नवीन मालव,राजेश मीणा, अरविंद मालव, हितेश चौधरी, अर्जुन मीना, अभिषेक मेहता आदि उपस्थित रहे।