भाजपा किसान मोर्चा ने उठाई रेन बसेरों की दशा सुधारने की आवाज
भाजपा किसान मोर्चा ने उठाई रेन बसेरों की दशा सुधारने की आवाज
रेन बसेरे हो रहे दुर्दशा के शिकार और ऐसी में बैठकर मौज कर रही सरकार : नायक
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 7 जनवरी ,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोटा शहर के रेन बसेरो की व्यवस्थाएं देखी। नायक ने बताया कि वर्तमान में कोटा शहर में सर्दी निम्नतम स्तर पर है साथ ही दो दिन सेट की परीक्षा के कारण कई युवा स्टूडेंट कोटा आए है। सर्दी की स्थिति में किसान और गरीब विद्यार्थी महंगे होटलों के बजाय रेन बसेरा में आसरा त्लाशता है परंतु कांग्रेस सरकार और अधिकारी रेन बसेरों की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए एसी दफ्तरों से बाहर नही निकल रहे है। पार्षद दिलीप नायक ने बताया कि रेन बसेरे चालू हुए लगभग डेढ़ महीना हो गया पर कोई जिम्मेदार अधिकारी सुध लेने नही आता है। रेन बसेरा में बहुत गंदी और फटी हुई रजाईयां, पेयजल की किल्लत, साफ सफाई आदि का अभाव पाया गया और कोरोना के संभावित संक्रमण के समय निगम की ऐसी लापरवाही आमजन की जान को खतरे में डाल सकती है। भाजपा नेता मनीष शर्मा ने बताया कि उसी समय फोन पर निगम के अधिकारी से व्यवस्थाएं सुधारने को कहा गया और अगर शीघ्र व्यवस्थाएं नही सुधारी तो लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धनराज बागोरिया, मीडिया संयोजक मनु प्रताप, सतीश गोचर, लोकेश गुप्ता, मोनू पांचाल,अंकित नागर,विश्वनाथ नामा, कमल गुर्जर आदि उपस्थित रहे।