भाजपा किसान मोर्चा ने परिवहन मंत्री बैरवा से सांगोद और इटावा में आरटीओ ऑफिस खोलने का आग्रह किया
-आरटीओ अधिकारी कर रहे मनमानी, मंत्री जी इन भ्रष्ट अधिकारियों को याद दिला दो नानी : राकेश नायक
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक ने जयपुर में उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात कर कोटा में आरटीओ सेवाओं के विस्तार, आरटीओ संबंधित कार्यों की पारदर्शिता के साथ सुचारू करने और भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का आग्रह किया।नायक ने बताया कि स्मार्ट सिटी कोटा के आरटीओ अधिकारी सिर्फ ट्रकों से वसूली का कार्य करते है परंतु कोटा जिले में कई बसे,एंबुलेंस,स्कूल बसे, खदानों में डंपर,सरकारी गाड़ियां आदि बिना बीमा, बिना फिटनेस,बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के चल रहे है इनमे कई वाहनों की तो आरसी भी अवधिपार हो चुकी है परंतु आरटीओ अधिकारी रिश्वत लेकर आंखे बंद कर लेते है। आरटीओ ऑफिस दलाली का अड्डा बन चुका है और कई बार तो पैसे लेकर बिना ड्राइविंग टेस्ट के ही लाइसेंस जारी कर दिए जाते है साथ ही नई आरसी और नए लाइसेंस के कार्ड भी दो दो महीनो की प्रतिक्षा के बाद मिल पाते है।
नायक ने बताया कि कोटा जिले के सांगोद तहसील के लोगो को आरटीओ संबंधित कार्य के लिए लंबी दूरी तय करके रामगंजमंडी जाना पड़ता है और इटावा क्षेत्र के लोगो को भी कोटा आना पड़ता है इससे किसानों का समय और धन दोनो बर्बाद होते है इसलिए सांगोद और इटावा में भी नए आरटीओ ऑफिस खुलने चाहिए। नायक ने बताया कि परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने और कोटा जिले में आरटीओ सेवा के विस्तार करने का आश्वासन दिया है।